रत्नसंघ

Menu Close
Menu Close

चोलपट्टा (CHOLPATTA)

नाभि के नीचे के भागों को ढँकने के लिए जो श्वेत वस्त्र धारण किया जाता है, वह चोलपट्टा कहलाता है। यह वस्त्र बिना सिला हुआ होता है। यह वस्त्र इतना पतला नहीं हों कि पहनने का उद्देश्य ही पूरा न हो अर्थात् कपड़े में थोड़ी मोटाई होनी आवश्यक है।चोलपट्टा की साईजश्रावकों में सामान्यतः इसका मापलम्बाई – 2 […]

चादर (CHADAR)

संवर, पौषध, दया व्रत आदि की साधना में रात्रि में ओढ़ने के लिए चादर का प्रयोग किया जाता है। यह भी सूती, सफेद रंग की तथा स्वच्छ होनी चाहिए। इसकी लम्बाई 2.25 मीटर तथा चौड़ाई 1.25 मीटर के लगभग मानी जाती है।

कम्बल (KAMBAL)

सर्दियों में रात्रि में ओढ़ने के लिए ऊनी कम्बल का भी प्रयोग किया जाता है। यह कम्बल ऐसी ऊन की बनी होनी चाहिए, जिसमें मुलायम पना कम हो, रोएँ कम हो, जिसका प्रतिलेखन आसानी से किया जा सकता हो। इसकी लम्बाई, चौड़ाई लगभग चादर के समान समझनी चाहिए।

आसन (AASAN)

जिस पर सुखासन, पर्यकासन आदि से स्थिरतापूर्वक बैठा जा सके, उसे आसन कहते है। किसी भी प्रकार की साधना-आराधना के लिए आसन स्वच्छ, सफेद रंग का होना चाहिए ताकि छोटे-से-छोटे जीव-जन्तु की विराधना से बच सकें। आसन की साईज बच्चों के लिए लगभग 1.5 x 1.5 फुट तथाबड़ों के लिए लगभग 2 x 2 फुट होनी चाहिए। आसन बहुत अधिक मुलायम, […]